#हरदोई:- अतरौली पुलिस ने चोट खाए पीड़ित को ही थाने से कर दिया चलता#
#हरदोई:- अतरौली पुलिस ने चोट खाए पीड़ित को ही थाने से कर दिया चलता#
.#हरदोई: मोटरसाइकिल लेन देन को लेकर हुए आपसी विवाद में आई एक को गंभीर चोट के बावजूद अतरौली पुलिस ने थाने से कर दिया चलता। थाना क्षेत्र के झंझौली गांव निवासी जितेंद्र गिरी पुत्र प्रेम चंद्र ने बताया कि बीते 12/05/2026 की शाम अपने चचेरे भाई पंकज पुत्र हरीराम निवासी उपरोक्त को छोटे भाई राजा गिरी की मोटर साइकिल अपाचे कुछ देर कहीं जाने के लिए मांगे दी थी, जिसके दो दिन बाद खाली वापस आने पर मोटर साइकिल का जिक्र किया तो पंकज, कुलदीप पुत्रगण हरीराम व उनकी पत्नी ने अचानक मारपिटाई की जिससे उन्हें सर में गंभीर चोट आई। उन्होंने कहा मैने मामले संबंधी लिखित शिकायती पत्र थाने में दिया तो पुलिस ने अनसुना कर दिया जिसके कारण उन्हें निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराना पड़ा। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की सुनवाई न किए जाने पर पीड़ित ने आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा को आपबीती सुनाई जहां से उचित कार्यवाही का भरोसा दिया गया है। वहीं पीड़ित के अनुसार मामले की जांच कर दोषियों को दंडित किया जाए#

No comments