Breaking News

#हरदोई:- नाले से मिला नवजात बच्ची का शव, इलाके में फैली सनसनी, लोग मां की ममता पर उठा रहे सवाल#


#हरदोई:- नाले से मिला नवजात बच्ची का शव, इलाके में फैली सनसनी, लोग मां की ममता पर उठा रहे सवाल#

#हरदोई: शहर कोतवाली क्षेत्र में अंबेडकर पार्क के पास स्थित नगर पालिका के नाले से नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह नगर पालिका कर्मचारी नाले की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान जब पत्थर हटाया गया तो वहां एक नवजात शिशु दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह करीब दो दिन की बच्ची थी। यह देख कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई#

#सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला अंबेडकर पार्क के सामने स्थित पासपोर्ट कार्यालय के पास नगर पालिका के नाले का बताया जा रहा है। मौके पर चाइल्ड लाइन टीम और पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारी भी पहुंचे, जिन्होंने आवश्यक कार्रवाई की। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और दुख का माहौल है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कोई मां इतनी निर्दयी कैसे हो सकती है, जो नवजात बच्ची को इस तरह नाले में फेंक दे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं#

No comments