#हरदोई:- अपनी पैतृक भूमि पर कब्जा न देने एवं मार पिटाई का लगाया आरोप#
#हरदोई:- अपनी पैतृक भूमि पर कब्जा न देने एवं मार पिटाई का लगाया आरोप#
#हरदोई: कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के बरगदिया निवासी सविता पुत्री स्वर्गीय तिलक ने परिवार के सदस्यों पर अपनी ही भूमि को कब्जा मुक्त कराने के संबंध में लिखित शिकायती पत्र दिया है, उन्होंने कहा है कि मेरे पिता स्वर्गीय तिलक पुत्र स्वर्गीय छब्बा निवासी बरगदिया मजरा झरोईया चार भाई थे जिनमें मेरे पिता तिलक के चार लड़कियां मैं, लौंगश्री, बिंदेश्वरी व मीना मौजूद है। मेरे एक भाई विनोद कुमार जिनका देहांत हो चुका है। मेरी पेत्रक जमीन पर राम अवतार उर्फ रामकेशन पुत्र राम भरोसे, राम प्रताप पुत्र रामभरोसे, पवन पुत्र राम प्रताप अपनी जबरदस्ती दिखाते हुए जमीन पर अवैध रूप से अपना कब्जा कर रहे हैं, मुझे वह मेरी बहनों को जमीन, खेत में कोई हिस्सा देना नहीं चाहते, मुझे मकान निर्माण कार्य करने से रोकते हुए गाली गलौज और मारने पीटने पर उतारू हो जाते हैं। उन्होंने कहा बीते दिनों मेरी पुश्तैनी खाली जमीन पर पारस पुत्र रामकिशन व राम प्रताप पुत्र रामभरोसे मिलकर मकान निर्माण कर रहे थे, जिसे मना करने पर उन्होंने हम बहनों के साथ गाली गलौज करते हुए मार पिटाई की। मौके पर मौजूद एसआई योगेंद्र सिंह ने कहा मामले की जांच कर न्याय दिलाया जाएगा#

No comments