Breaking News

#शाहजहांपुर:- कोला पुल पर दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत#


#शाहजहांपुर:- कोला पुल पर दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत#

#शाहजहांपुर: मिर्जापुर थाना क्षेत्र के कोला पुल पर दोपहर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। आमने-सामने से आ रही दो बाइकों की भीषण टक्कर में एक युवक पुल से नीचे जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं दूसरी बाइक सवार मौके से फरार हो गया।मिर्जापुर क्षेत्र के मुड़िया खेड़ा ज्ञान गांव निवासी 24 वर्षीय राजकुमार अपने चचेरे भाई प्रमोद के साथ बाइक से जलालाबाद क्षेत्र के चंदोखा गांव स्थित ससुराल जा रहा था#

#बताया जा रहा है कि दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच कोला पुल पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर पीछे बैठे बाइक सवार उछलकर सीधे पुल के नीचे जा गिरे। जिस जगह वह गिरे वहां पानी नहीं था, बल्कि सूखी जमीन थी। सिर और शरीर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा प्रमोद भी हादसे में घायल हो गया। हादसे के बाद दूसरी बाइक सवार अपनी बाइक समेत मौके से फरार हो गया#

#सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिर्जापुर थाना प्रभारी ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में एक युवक पुल के नीचे गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। घायल युवक से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई की जा रही है#

No comments