Breaking News

#हरदोई:- राम विवाह की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, श्री बालाजी धाम लहराई में उमड़ा आस्था का सैलाब#


#हरदोई:- राम विवाह की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, श्री बालाजी धाम लहराई में उमड़ा आस्था का सैलाब#

हरदोई: जनपद के श्री बालाजी धाम लहराई में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान अयोध्या धाम से पधारे प्रसिद्ध कथा व्यास श्री रामानुजाचार्य जी महाराज ने भगवान श्रीराम और माता सीता के दिव्य विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण एवं मार्मिक वर्णन किया। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए और पूरा वातावरण जय श्रीराम के उद्घोषों से गूंज उठा#

#कथा व्यास ने राम-सीता विवाह को भारतीय संस्कृति, मर्यादा और आदर्श पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक बताते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विवाह प्रसंग के माध्यम से धर्म, कर्तव्य और संस्कारों का महत्व भी बताया#

#कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा का श्रवण किया और भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। आयोजन की व्यवस्थाओं में महंत श्री सर्वेन्द्र तिवारी, अनुज तिवारी सहित समस्त ग्रामवासियों एवं भक्तगणों का विशेष योगदान रहा#

#धार्मिक आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं ने कथा व्यास का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए प्रार्थना की#

No comments