Breaking News

#हरदोई:- में सरकारी गेहूं चोरी का भंडाफोड़, SDM की रेड में पकड़ा गया खेल,16 बोरी गेहूं बरामद#


#हरदोई:- में सरकारी गेहूं चोरी का भंडाफोड़, SDM की रेड में पकड़ा गया खेल,16 बोरी गेहूं बरामद#

#हरदोई: के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नानकगंज गांव में सरकारी राशन चोरी का बड़ा खेल पकड़ा गया है।केंद्रीय भंडारण निगम (CWC) गोदाम के बाहर खड़े ट्रकों से सरकारी गेहूं चोरी किए जाने की सूचना पर SDM सदर मयंक कुंडू ने देर शाम नायब तहसीलदार, लेखपालों और पुलिस टीम के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की।मौके पर पहुंची टीम ने जांच की तो चोरी की पुष्टि हो गई, जिसके बाद पुलिस को कार्रवाई में शामिल करते हुए मौके से 16 बोरी सरकारी गेहूं बरामद किया गया। साथ ही एक ई-रिक्शा और कांटा भी कब्जे में लिया गया,जिनका इस्तेमाल चोरी का गेहूं ढोने में किया जा रहा था#

#बताया गया कि इन दिनों सरकारी खरीद केंद्रों से गेहूं ट्रकों के जरिए CWC गोदाम भेजा जा रहा है। गोदाम के बाहर ट्रकों की लंबी लाइन लगी थी और इसी दौरान ट्रकों से चोरी कर बोरी उतारी जा रही थी।सूचना मिलते ही प्रशासन ने दबिश देकर पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया।कार्रवाई के बाद बरामद गेहूं, ई-रिक्शा और कांटे को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने भेज दिया,जिससे इलाके में हड़कंप मच गया#

#SDM मयंक कुंडू ने बताया कि फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है,लेकिन पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।आरोपियों की पहचान कर कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।प्रशासनिक छापेमारी के बाद सरकारी राशन माफियाओं में खलबली मची हुई है।फिलहाल पुलिस ने चोरी किया गया सरकारी राशन कब्ज़े में लिया है और मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी हुई है#

No comments