Breaking News

#हरदोई:- तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत#


#हरदोई:- तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत#

#हरदोई: जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।संडीला-गौसगंज मार्ग पर थाना कासिमपुर क्षेत्र के गौरी गांव के पास तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई#

#मृतक की पहचान मोहित पुत्र रामविलास निवासी ग्राम बघौड़ा, कोतवाली कछौना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोहित संडीला स्थित वियर फैक्ट्री में काम करने जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया#

#घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है#

No comments