#हरदोई:- रोडवेज में महिला परिचालकों का फूटा गुस्सा, ड्यूटी आवंटन में भेदभाव और वसूली के आरोप#
#हरदोई:- रोडवेज में महिला परिचालकों का फूटा गुस्सा, ड्यूटी आवंटन में भेदभाव और वसूली के आरोप#
#हरदोई: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की महिला परिचालकों ने हरदोई डिपो की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परिवहन अधिकारी को भेजी गई एक गुमनाम शिकायत में महिला परिचालकों ने आरोप लगाया है कि ड्यूटी आवंटन में पारदर्शिता नहीं है और उन्हें लगातार उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। महिला परिचालकों का कहना है कि ड्यूटी पाने के लिए उन्हें कई दिनों तक चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी सुनवाई नहीं होती। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ड्यूटी लगाने के नाम पर हर महीने नगद वसूली की जाती है और यूनियन नेताओं के करीबी लोगों को लगातार प्राथमिकता दी जाती है#
#महिला कर्मियों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ यूनियन नेता वर्षों से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं और उनके प्रभाव में ही ड्यूटी का आवंटन किया जाता है। शिकायत पत्र में जातिगत भेदभाव और मानसिक उत्पीड़न के आरोप भी लगाए गए हैं। आरोप है कि कई बार किसी परिचालक के नाम अलॉट की गई गाड़ी पर पैसे लेकर दूसरे व्यक्ति को भेज दिया जाता है। वहीं ड्यूटी मांगने पर महिला परिचालकों को कई दिनों तक टालमटोल का सामना करना पड़ता है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि टाइमकीपर अपने चहेते कर्मचारियों को प्रतिदिन ड्यूटी देते हैं, जबकि अन्य कर्मचारियों को नजरअंदाज किया जाता है#
#महिला परिचालकों ने परिवहन अधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, ड्यूटी आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने तथा सभी कर्मचारियों को समान अवसर प्रदान करने की मांग की है। साथ ही लखनऊ और दिल्ली रूट पर तैनात कुछ चालक-परिचालकों की ड्यूटी व्यवस्था की भी समीक्षा किए जाने की मांग उठाई गई है।फिलहाल शिकायत के बाद रोडवेज विभाग में चर्चाओं का माहौल है#

No comments