Breaking News

#हरदोई:- पैसों की मांग और विद्युत विभाग की उदासीनता से हादसे का खतरा, जर्जर 11000 वोल्ट लाइन बनी चिंता का कारण#


#हरदोई:- पैसों की मांग और विद्युत विभाग की उदासीनता से हादसे का खतरा, जर्जर 11000 वोल्ट लाइन बनी चिंता का कारण#

#हरदोई: सब स्टेशन बेनीगंज पावर हाउस से सिकंदरपुर जाने वाली 11000 वोल्ट विद्युत लाइन मजरा शेखपुर गांव के निकट गंभीर रूप से जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार लाइन से जुड़े ट्रांसफार्मर पोल बेहद कमजोर और क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है#

#मौके पर मौजूद ग्रामीण मनोज पुत्र नरेंद्र, रामलखन पुत्र पोहकर, राजीव पुत्र मकरंद, जोगेंद्र पुत्र राजू, राकेश पुत्र नीलकंठ, लवकुश पुत्र नरेश, राजू पुत्र परसू और श्याम सुंदर पुत्र हरिश्चंद्र आदि ने बताया कि जर्जर विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर एवं लाइन को बदलवाने के लिए कई बार लाइनमैन तथा विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई#

#ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित लाइनमैन द्वारा मरम्मत और लाइन बदलने के नाम पर पैसों की मांग की जा रही है, जिसके कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। क्षेत्र में इन दिनों लगातार आंधी-तूफान और तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे जर्जर पोल और लाइन गिरने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी विद्युत लाइन से किसानों के दर्जनों सिंचाई पंप जुड़े हुए हैं। यदि खराब मौसम के दौरान लाइन या पोल गिरता है तो न केवल बिजली आपूर्ति बाधित होगी, बल्कि जान-माल का भी बड़ा नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेते हुए जर्जर विद्युत लाइन, पोल और ट्रांसफार्मर को बदलवाने तथा मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है#

No comments