#हरदोई:- खेतुई से पिहानी चुंगी तक फोरलेन निर्माण शुरू, श्रेय की सियासत के बीच जनता को बड़ी राहत#
#हरदोई:- खेतुई से पिहानी चुंगी तक फोरलेन निर्माण शुरू, श्रेय की सियासत के बीच जनता को बड़ी राहत#
#हरदोई: में खेतुई से पिहानी चुंगी तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क को लेकर भले ही सांसद और विधायक के बीच श्रेय लेने की राजनीति जारी हो, लेकिन आखिरकार जमीनी स्तर पर काम की शुरुआत हो गई है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस परियोजना का कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।फोरलेन बनने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के व्यापार, आवागमन और विकास को भी नई गति मिलेगी। राजनीतिक खींचतान अपनी जगह है, लेकिन आम जनता के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण शुरू होना सबसे अहम है, चाहे इसका श्रेय किसी को भी जाए। लोगों ने उम्मीद जताई है कि काम तेजी से और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
फिलहाल राजनीति के शोर के बीच विकास का यह कदम लोगों के लिए राहत और खुशी की खबर बनकर सामने आया है#

No comments