Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- पेप्सी को लेकर बढ़ा विवाद, बिना दुल्हन लौट गई बारात#


#हरदोई:- पिहानी- पेप्सी को लेकर बढ़ा विवाद, बिना दुल्हन लौट गई बारात#

#हरदोई: पिहानी- कोतवाली क्षेत्र के कस्बा पिहानी के एक मोहल्ले से बुधवार को हरियावा विकासखंड के एक गांव में गई बारात मामूली विवाद के बाद बिना विवाह के ही वापस लौट आई। घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी रही#

#बताया गया कि वर पक्ष के लोग कुआंभारा पूजन के बाद हंसी-खुशी बैंड बाजा व डीजे के साथ बारात लेकर गांव पहुंचे थे। जनवासे में बारात पहुंचने के बाद नाश्ते का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दूल्हे का भाई पेप्सी लेने पहुंचा, तभी लड़की पक्ष के कुछ रिश्तेदारों ने हूटिंग और टिप्पणी कर दी#

#प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मामूली कहासुनी देखते ही देखते विवाद में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। आरोप है कि लड़की पक्ष के कुछ लोगों के व्यवहार से नाराज होकर वर पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया#

#काफी देर तक रिश्तेदारों और जिम्मेदार लोगों ने समझौते का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस पिहानी लौट आई#

#घटना के बाद गांव में सजा जयमाल मंच, डीजे और विवाह मंडप सूने रह गए। रातभर दोनों पक्षों में चर्चाओं का दौर चलता रहा। लोगों का कहना है कि रिश्तेदारों की छोटी सी तकरार ने दो परिवारों का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंचा दिया। हालांकि लड़के वाले कह रहे हैं कि वह पिहानी आकर शादी कर ले, हम कर लेंगे, परंतु गांव जाकर नहीं करेंगे#

No comments