#कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में यात्री की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में जांच जारी#
#कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में यात्री की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में जांच जारी#
#वाराणसी: कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस के एस -2 बोगी में यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली सिर में लगते ही यात्री ने दमतोड़ दिया। घटना के बाद हमलावर भाग निकला। इधर, सूचना पर पहुंचे एसपी जीआरपी प्रशांत वर्मा ने घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गया (बिहार) स्थित पिपरिया के बारचकी क्षेत्र निवासी दिनेश शाह (42) पुत्र रामवृक्ष शाह अपनी बहन और रिश्तेदार के साथ सीतापुर के नैमिशारण्य धाम जा रहा था। वह गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस की बोगी संख्या एस-2 में बैठा था, जबकि बहन, दो बच्चे और बहन की सास पीछे जनरल कंपार्टमेंट में यात्रा कर रहे थे#
#रविवार की देर रात लगभग 1.35 बजे ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गुजरी। ब्लॉक हट - बी से पहले बाथरूम के पास दिनेश शाह को किसी ने गोली मार दिया। गोली की आवाज सुनकर भयभीत यात्रियों ने इसकी सूचना रनिंग स्टॉफ को दी। रात्रि 2.42 बजे ट्रेन वाराणसी जंक्शन पहुंची। यहां शव को नीचे उतारा गया#
#पुरानी रंजिश का एंगल तलाश रही जीआरपी#
#वाराणसी: जंक्शन पर पुलिसिया कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी में भेज दिया गया। वहीं, पीछे जनरल कंपार्टमेंट में मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। इधर, खबर मिलते ही एसपी जीआरपी प्रशांत वर्मा, क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह एवं आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त बीपी सिंह भी जीआरपी थाने पहुंचे। घटना के बाबत पूछताछ किया। दूसरी तरफ तरफ एक टीम ब्यौरा जुटाने के लिए ट्रेन के साथ रवाना हो गई। एसपी जीआरपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि घटना से जुड़े हर पहलू को चेक किया जा रहा है। पुरानी रंजिश भी हो सकती है#

No comments