#सुल्तानपुर:- आईजी और एसपी की एक्टिविटी का दिखने लगा असर#
#सुल्तानपुर:- आईजी और एसपी की एक्टिविटी का दिखने लगा असर#
#सुल्तानपुर: आईजी अयोध्या मंडल सोमेन वर्मा के निर्देश व पुलिस अधीक्षक चारू निगम की एक्टिविटी का दिखने लगा असर#
#बीते माह पुलिस लाइन सभागार में हुई बैठक में अपराधियों को सजा दिलाने के लिए चार्जशीट के बाद पैरवी तेज करने के दिए थे निर्देश। ऑपरेशन कनविक्शन में तेजी आने के बाद अपराध कर खुलेआम घूम रहे बदमाशों में हड़कंप#
#जनपद के सरकारी अधिवक्ताओं के साथ मैराथन बैठक में न्यायालय में निलंबित मुकदमों के ठोस निस्तारण और तेज पैरवी पर बनी थी सहमति#
#अपराध कर लंबे समय तक न्यायालय में लंबित मुकदमों के कारण बच रहे अपराधियों की अब खैर नहीं। शुक्रवार को न्यायालय ने सुनाई कई मामलों में सजा। न्यायालय में पैरवी कर रहे पुलिस कर्मियों की सक्रियता से निपटने लगे मामले। पुलिस अधीक्षक चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह की सक्रियता से आई तेजी। पुलिस की तेज सक्रियता से न्यायालय में निरंतर हो रहे फैसले#
#NDPS ACT के आरोपी चाँद अली खान पुत्र सफदर हुसैन खान नि0 म0नं0 559 काशीराम कालोनी, अमहट थाना को0नगर को NDPS एक्ट मे 02 वर्ष का साधारण कारावास तथा 8,000 रु0 के अर्थदण्ड की मिली सज़ा, 1 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ हुआ था गिरफ्तार#
#वहीं वाहन चोरी के आरोपी राकेश कुमार गौड़ पुत्र जमुना प्रसाद नि0 वाजिदपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ को 01 वर्ष का साधारण कारावास तथा 2,000 रु0 के अर्थदण्ड की मिली सज़ा#

No comments