#हरदोई:- अतरौली चौराहे पर स्कूल की बेसकीमती भूमि पर अवैध कब्जा, कार्रवाई की मांग#
#हरदोई:- अतरौली चौराहे पर स्कूल की बेसकीमती भूमि पर अवैध कब्जा, कार्रवाई की मांग#
#हरदोई: जनपद के संडीला तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत अतरौली में सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय निवासी शिव कुमार तिवारी ने शासन-प्रशासन को शिकायत भेजकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार अतरौली चौराहे पर स्थित गाटा संख्या 2822 स्कूल फार्म के नाम दर्ज भूमि पर सरकारी कंपोजिट विद्यालय एवं खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय संचालित है#
#आरोप है कि इसी परिसर की भूमि पर कुछ लोगों ने सड़क किनारे अवैध रूप से कब्जा कर मकान और दुकानें बना ली हैं तथा लंबे समय से व्यावसायिक गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि भूमि की बाजार कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है और पूर्व में भी इस मामले की शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई#
#शिकायतकर्ता ने प्रशासन से सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। साथ ही सुझाव दिया गया है कि यदि किसी कारणवश भूमि को तत्काल खाली कराना संभव नहीं है, तो नियमानुसार वैकल्पिक व्यवस्था कर प्राप्त होने वाले राजस्व का उपयोग विद्यालय में अध्ययनरत गरीब विद्यार्थियों की सहायता एवं शैक्षिक सुविधाओं के विकास में किया जाए#

No comments