Breaking News

#हरदोई:- बदहाल विद्युत व्यवस्था के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, बांस बल्ली के सहारे हाईटेंशन लाइन#


#हरदोई:- बदहाल विद्युत व्यवस्था के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, बांस बल्ली के सहारे हाईटेंशन लाइन#

#हरदोई:जिला मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत जियो में बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लगातार फाल्ट और बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जेई पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की बिजली लाइनें जर्जर हालत में हैं, जबकि हाईटेंशन लाइन तक बांस-बल्लियों के सहारे टिकी हुई है। किसानों ने आशंका जताई कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है#

#ग्रामीणों ने जल्द व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। गांव निवासी अवनीश कुमार, संजय, सत्येंद्र आदि ने बताया कि यह गांव सांडी रोड ग्रामीण पावर हाउस से पोषित है। जर्जर लाइन की वजह से वोल्टेज डाउन रहता है। आरोप है कि लाइन व आपूर्ति दुरुस्त कराने के एवज में लाइनमैन के माध्यम से जेई रिश्वत की मांग करते हैं#

No comments