#लखनऊ:- खनन माफिया चीर रहे धरती का सीना, जिम्मेदारी मौन#
#लखनऊ:- खनन माफिया चीर रहे धरती का सीना, जिम्मेदारी मौन#
#लखनऊ: मलिहाबाद तहसील क्षेत्र के भदवाना गांव में सरकारी तालाब से अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि खनन माफियाओं ने जेसीबी मशीन से रातभर तालाब की मिट्टी खोदकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए कसमंडी रोड स्थित एक प्लांट के बाहर बेची। इस दौरान सरकारी नाली पर मिट्टी डालकर रास्ता भी बनाया गया, जिससे जल निकासी बाधित हो गई#
#ग्रामीणों का आरोप है कि सैकड़ों ट्रॉली मिट्टी निकालकर बेची गई, लेकिन संबंधित अधिकारी और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। मामले में स्थानीय पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने मुख्यमंत्री कार्यालय और प्रशासन से अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है#

No comments