Breaking News

#हरदोई:- वर्षों पुराना प्यार, एक मुलाकात और सरेराह पिटाई, युवती के गम्भीर आरोपों पर पुलिस का बयान#


#हरदोई:- वर्षों पुराना प्यार, एक मुलाकात और सरेराह पिटाई, युवती के गम्भीर आरोपों पर पुलिस का बयान#

#हरदोई: बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में जिसे लोग शुरुआत में महज एक मारपीट की आम घटना समझ रहे थे, लड़की ने पकड़कर पेड़ से बांधकर पीटने और संवेदनशील अंगों पर चोट पहुंचाने के आरोप लगाए लेकिन पुलिस की तफ्तीश में वह 'लव स्टोरी' का खूनी क्लाइमेक्स निकला। पुलिस ने जब मामले की परतें खोलीं, तो पता चला कि यह पूरा माजरा सीधे-सीधे दिल के मामले यानी प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ निकला। सीओ हरियाँवा अजीत सिंह ने बताया कि कहानी के तार काफी पुराने हैं। मैडम और आरोपी जनाब पिछले तीन साल से एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह जानते-पहचानते थे। दोनों पहले हरियाणा में एक साथ रहते थे और वहीं उनके बीच नैन-मटक्के शुरू हुए, जो धीरे-धीरे गहरे प्यार में बदल गए। फिलहाल हाल ही में जब दोनों की दोबारा मुलाकात हुई, तो पुरानी मोहब्बत पर किसी बात का ऐसा 'भूत' सवार हुआ कि दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि बात जुबान से सीधे हाथ-पैर पर आ गई। बीते 11 मई 2026 को पुलिस के पास शिकायत पहुंची। पीड़िता और उसके भाई ने आरोपी पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने निजी अंग वक्षस्थल पर हमला किया गया है। हालांकि, जब चिकित्सकों ने मेडिकल टेस्ट किया, तो रिपोर्ट में सिर्फ 6 साधारण चोटें ही सामने आईं।सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि खबर मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई। पहले तो पीड़िता का मेडिकल कराया गया और फिर भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को धर-दबोचा है और हवालात में बैठाकर उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर प्यार में यह 'मारपीट' का तड़का क्यों लगाया गया#

No comments