#हरदोई:- फफक कर रोई बुजुर्ग महिला से ज्यादती, कार्यवाही की मांग, पुलिस ने दिया भरोसा#
#हरदोई:- फफक कर रोई बुजुर्ग महिला से ज्यादती, कार्यवाही की मांग, पुलिस ने दिया भरोसा#
#हरदोई: कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के बरगदिया मजरा झरोइया में शनिवार की शाम बुजुर्ग महिला के साथ जमीनी रंजिश के चलते मार पिटाई की गई जिससे आहत पीड़िता ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता शांती पत्नी स्व. शंकर ने कहा मेरे गांव तथा परिवार के ही विनीश पुत्र बाबू राम रैदास व उनकी बहनें कल्पना व किरण पुत्रगण बाबूराम रैदास तथा उनकी मां व पत्नी जो जबरदस्ती मेरे पैत्रक चक् के बीच से रास्ता निकालना चाहते हैं, जबकि राजस्व अभिलेखों में मेरे चक में कोई रास्ता नहीं है, इसके बावजूद उपरोक्त लोग अपनी जबरदस्ती दिखाते हुए मनमानी कर रहे हैं। मना करने पर उपरोक्त लोगों ने मुझे बुरी तरह मारा पीटा जिससे मेरे सीने व पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता के अनुसार उपरोक्त लोगों द्वारा मुझे अकेला जानकर मेरी जमीन को विपक्षियों द्वारा कब्जा किया जा चुका है जिससे विपक्षियों के हौसले बुलंद है वह आए दिन बगैर किसी बात के वाद विवाद कर फौजदारी करने पर उतारू हो जाते हैं। उपरोक्त मामले को लेकर नवागत प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने पीड़ित को भरोसा दिलाते हुए कार्यवाही करने की बात कही#

No comments