#हरदोई:- बड़े मंगल पर जगह जगह भक्तों को बांटा प्रसाद#
#हरदोई:- बड़े मंगल पर जगह जगह भक्तों को बांटा प्रसाद#
#हरदोई: ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार पर जिलेभर में भक्ति और सेवा का माहौल देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा भंडारों का आयोजन किया गया, जहां सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी#
#श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद भक्तों और राहगीरों को शर्बत, पूड़ी-सब्जी व अन्य प्रसाद का वितरण किया गया#
#भीषण गर्मी के बीच लगाए गए शर्बत वितरण शिविर लोगों के लिए राहत का केंद्र बने रहे। आयोजकों ने बताया कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार को हनुमान जी की विशेष पूजा का महत्व माना जाता है, इसी के चलते हर वर्ष भंडारे और सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं#

No comments