Breaking News

#हरदोई:- रिश्वत बिना नहीं बनेगी पेंशन? ट्रेजरी लेखाकार पर धन उगाही का आरोप#


#हरदोई:- रिश्वत बिना नहीं बनेगी पेंशन? ट्रेजरी लेखाकार पर धन उगाही का आरोप#

#दिवंगत पुलिसकर्मी की पत्नी ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार#

#हरदोई: जिले में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पेंशन बनवाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में पीड़िता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, ग्राम रैसों थाना कछौना निवासी फूलवासा, जो दिवंगत पुलिसकर्मी स्व.श्रीराम की पत्नी हैं, ने आरोप लगाया है कि उनके पति की मृत्यु 28 दिसंबर 2025 को हो चुकी है। पति पुलिस विभाग में मुख्य आरक्षी के पद से सेवानिवृत्त थे। पति की मृत्यु के बाद पारिवारिक पेंशन बनवाने के लिए उन्होंने प्रयास किया#

#पीड़िता का आरोप है कि ब्लॉक सुरसा में तैनात एडीओ पंचायत मिथिलेश कुमार उसके पति के करीबी थे, जिन्होंने कोषागार में नियुक्त लेखाकार अंशुल कनौजिया को अपना भांजा बताते हुए पेंशन बनवाने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि 2 अप्रैल 2026 को कोषागार जाने पर लेखाकार ने कहा कि बिना पैसे के पेंशन का काम नहीं होगा#

#पीड़िता के मुताबिक जब उन्होंने रिश्वत देने में असमर्थता जताई तो उनसे पीपीओ (PPO) की प्रति लेकर दबाव बनाया गया। बाद में फोन पर धमकी भी दी गई कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो पेंशन नहीं बनाई जाएगी। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने 9 अप्रैल 2026 को सभी आवश्यक दस्तावेज संबंधित लेखाकार को दे दिए, लेकिन अब तक पेंशन शुरू नहीं हुई है#

#शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों द्वारा लगातार टालमटोल की जा रही है और पेंशन प्रक्रिया जानबूझकर रोकी जा रही है। पीड़िता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और उनकी आजीविका चल सके। इस मामले की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कार्यालय और पुलिस अधीक्षक हरदोई को भी भेजी गई है#

No comments