#हरदोई:- सनसनी: पेड़ से लटके मिले चचेरे भाई-बहन के शव, इलाके में मचा हड़कंप#
#हरदोई:- सनसनी: पेड़ से लटके मिले चचेरे भाई-बहन के शव, इलाके में मचा हड़कंप#
#शाम से लापता थे दोनों, गन्ने के खेत में संदिग्ध हालात में मिले शव; पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी#
#हरदोई: जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाबालिग युवती और युवक के शव पेड़ से लटके हुए बरामद हुए। घटना जोगीपुर नौसारा गांव की है, जहां गन्ने के खेत की मेड़ पर खड़े पेड़ से दोनों के शव लटके मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय काजल पुत्री सुरेंद्र और 25 वर्षीय रवि कुशवाहा पुत्र राजबहादुर के रूप में हुई है, जो रिश्ते में चचेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की चर्चाएं बताई जा रही हैं#
#परिजनों के अनुसार, दोनों सोमवार शाम करीब 6 बजे से घर से लापता थे, जिसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेत की ओर जाते समय पेड़ से लटके शव देखे, जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है#
#परिजनों ने मौके पर पहुंचकर दोनों की पहचान की, वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है#

No comments