Breaking News

#हरदोई:- पंचायत सहायकों ने अतिरिक्त कार्यों और संसाधनों की कमी को लेकर उठाई आवाज#


#हरदोई:- पंचायत सहायकों ने अतिरिक्त कार्यों और संसाधनों की कमी को लेकर उठाई आवाज#

#हरदोई: जिले में पंचायत सहायकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा है। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश के बैनर तले दिए गए ज्ञापन में जनगणना कार्य सहित अन्य अतिरिक्त जिम्मेदारियों के लिए उचित मानदेय और आवश्यक तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की गई है#

#ज्ञापन में कहा गया है कि पंचायत सहायकों से लगातार जनगणना, आयुष्मान कार्ड, परिवार पंजीकरण, प्रमाण पत्र निर्माण समेत कई प्रशासनिक कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन उनके अनुरूप संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। पंचायत सहायकों का कहना है कि कई कार्यों के लिए उन्हें अपने निजी संसाधनों और खर्च का उपयोग करना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। साथ ही अतिरिक्त कार्यों के लिए अलग से किसी मानदेय या प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था भी नहीं है#

#ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने तकनीकी उपकरण उपलब्ध कराने, अतिरिक्त कार्यों के लिए मानदेय तय करने, अनावश्यक प्रशासनिक दबाव कम करने और शीघ्र स्थायीकरण किए जाने की मांग उठाई है।पंचायत सहायकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगा#

No comments