#हरदोई:- दबंगों ने युवक का पैर तोड़ा, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, 07 दिन बाद भी नहीं एफआईआर#
#हरदोई:- दबंगों ने युवक का पैर तोड़ा, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, 07 दिन बाद भी नहीं एफआईआर#
#हरदोई: पिहानी थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस की लापरवाही की शिकायत एसपी से की गई है। ग्राम अंबारी में नाली विवाद को लेकर दलित परिवार के साथ मारपीट की गई, हमले में पीड़ित का पैर टूट गया, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, पिता जानुकी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर स्थानीय पुलिस की उदासीनता बयां करते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है#
#पीड़ित के अनुसार गांव के ही कुछ दबंग लोग खड़ंजे के किनारे बनी नाली पर दुकान रखकर पानी का रास्ता बंद कर देते हैं, जिससे उनके घर में गंदा पानी भर जाता है। आरोप है कि 12 मई 2026 को जब उनके पुत्र प्रदीप ने नाली खोलने की बात कही तो आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि मारपीट में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया, उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया तथा परिवार की महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई। शोर सुनकर पहुंचे लोगों के बीच-बचाव के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि 112 और 108 नंबर पर सूचना देने के बाद पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। वहीं घायल युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज हरदोई में चल रहा है। पीड़ित ने एसपी हरदोई से मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस सम्बन्ध में जब इंस्पेक्टर पिहानी से संपर्क किया गया तो सब इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जाँच करा ली जाएगी, इंस्पेक्टर साहब मीटिंग में हैं।
#TheTelecast
@hardoipolice @Uppolice @Igrangelucknow @dgpup @anju_mp @pkvermahardoi

No comments