Breaking News

#हरदोई:- टडियावां- युवक पर हमला, कई लोगों पर गंभीर आरोप – मामला दर्ज#


#हरदोई:- टडियावां- युवक पर हमला, कई लोगों पर गंभीर आरोप – मामला दर्ज#

#हरदोई: टडियावां- थाना क्षेत्र से एक मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम शिवलालपुरवा मजरा काकूमऊ की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि मेरे जेठ के लडके अखिलेश को गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते बुरी तरह पीट दिया।घटना 15 मई 2026 की दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है, जब पीड़ित घर से निकला था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही विपक्षी पक्ष के लोगों जिनमें विजय पाल, बृजेश, अमित समेत अन्य शामिल हैं गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर जब परिजन बीच-बचाव के लिए पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। हमले में युवक को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे 112 पुलिस सहायता से इलाज के लिए जिला अस्पताल हरदोई भेजा गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं—BNS की धारा 115(2), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक घनश्याम को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे#

No comments