#हरदोई:- टड़ियावां- प्रधानों का कार्यकाल 6 माह बढ़ा: टड़ियावां में विधायक श्याम प्रकाश का प्रधानों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- 'सिर्फ विकास से नहीं मिलते वोट#
#हरदोई:- टड़ियावां- प्रधानों का कार्यकाल 6 माह बढ़ा: टड़ियावां में विधायक श्याम प्रकाश का प्रधानों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- 'सिर्फ विकास से नहीं मिलते वोट#
#हरदोई: टड़ियावां- ग्राम प्रधानों के कार्यकाल में 6 माह की वृद्धि किए जाने के निर्णय के बाद प्रधानों में खुशी की लहर देखने को मिली। इसी क्रम में हरदोई जिले के टड़ियावां ब्लॉक में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक श्याम प्रकाश को प्रधानों द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक श्याम प्रकाश ने प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास कार्यों से हमेशा वोट नहीं मिलते। उन्होंने अपने राजनीतिक अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य कराए, लेकिन कई ऐसे गांव रहे जहां सड़कें और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के बावजूद चुनाव में अपेक्षित समर्थन नहीं मिला।विधायक ने कहा, "हमने जिस-जिस गांव की सड़कें बनवा दीं, वहां के बूथों पर वोट नहीं निकले। चुनाव केवल विकास के आधार पर नहीं, बल्कि विभिन्न राजनीतिक समीकरणों और रणनीतियों के आधार पर भी जीते जाते हैं#
#उन्होंने प्रधानों से गांवों के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की अपील की। वहीं, प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे ग्रामीण विकास कार्यों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम के अंत में प्रधानों ने विधायक श्याम प्रकाश को फूल-मालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल रहा और प्रधानों ने सरकार के निर्णय पर खुशी व्यक्त की#

No comments