Breaking News

#लखनऊ:- बीकेटी तहसील दिवस में बड़ा बवाल, एसडीएम के न्यायिक कोर्ट के बहिष्कार का ऐलान#


#लखनऊ:- बीकेटी तहसील दिवस में बड़ा बवाल, एसडीएम के न्यायिक कोर्ट के बहिष्कार का ऐलान#

#लखनऊ: बक्शी का तालाब तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान शनिवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब अधिवक्ताओं और तहसील प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने के कारण समाधान दिवस का कार्य घंटों बाधित रहा#

#अधिवक्ताओं ने एसडीएम साहिल कुमार पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। साथ ही तहसील प्रशासन पर भ्रष्टाचार को संरक्षण देने के भी गंभीर आरोप लगाए गए। इस दौरान अधिवक्ताओं ने बीएलओ दिलीप सिंह को कथित रूप से प्रताड़ित किए जाने का मामला भी उठाया#

#विवाद बढ़ने पर तहसील परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। नाराज अधिवक्ताओं ने एसडीएम कोर्ट के न्यायिक कार्यों के बहिष्कार का ऐलान करते हुए एसडीएम के तत्काल स्थानांतरण और कार्रवाई की मांग की। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच वार्ता की कोशिशें जारी हैं#

No comments