#नोएडा:- के सेक्टर-63 गारमेंट फैक्ट्री में लगी आग से भारी नुकसान#
#नोएडा:- के सेक्टर-63 गारमेंट फैक्ट्री में लगी आग से भारी नुकसान#
#नोएडा: के सेक्टर-63 के डी-143 स्थित इगल बिजनेस कारपोरेशन एक गारमेंट फैक्ट्री में आग लग गई। आग कंपनी के ग्राउंड फ्लोर पर सेट बैक वाले स्थान पर लगी। यहां कंपनी का जनरेटर रखे है। साथ ही कंपनी ने अपना गोदाम भी बनाया है। जिसमें आग लगी। आग तेजी से फैली। कंपनी में आग की जानकारी मिलते ही लोगों बाहर आ गए। आग में किसी के फंसे होने की जानकारी नहीं है। आग से फैक्ट्री में नुकसान हुआ है। वहीं इसके साथ ही एक अन्य कंपनी भी इसकी चपेट में आ गई। हालांकि दोनों कंपनियों में आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है#
#आग करीब पौने दो बजे के आसपास लगी। गार्ड ने इसकी जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर दमकल की तीन से चार गाड़ियों को भेजा गया। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास की इमारतों पर भी का छिड़काव किया गया। ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। आग का धुंआ काफी दूर से देखा जा सकता है। आग की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया गया कि आग शॉट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है। हालांकि जिस तरह से काला धुआं उठ रहा है। जनरेटर के आसपास भी आग लगी हो सकती है। फिलहाल आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है#

No comments