Breaking News

#हरदोई:- डीएम अनुनय झा ने दिये आदेश, सोमवार से सभी बसों का संचालन नगर के बाहर निर्धारित बस स्टाप से करायें, ई रिक्शों की व्यापक चेकिंग के भी दिए आदेश#


#हरदोई:- डीएम अनुनय झा ने दिये आदेश, सोमवार से सभी बसों का संचालन नगर के बाहर निर्धारित बस स्टाप से करायें, ई रिक्शों की व्यापक चेकिंग के भी दिए आदेश#

#हरदोई: निजी बस एसोशियन के पदाधिकारी एवं बस स्वामियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम अनुनय झा ने कहा कि आगामी सोमवार से सभी मार्गो की बसों का संचालन नगर के बाहर निर्धारित बस स्टाप से कराये और किसी भी मार्ग की बसें नगर सीमा में प्रवेश नहीं करेगी#

#बैठक में बस स्वामियों द्वारा नये बस स्टापों पर जल भराव की समस्या बताने पर डीएम अनुनय झा ने हरदोई नगर पालिका के ईओ को निर्देश दिये कि जिन बस स्टापों पर जल भराव हो गया है वहां पम्प सेट लगवाकर पानी निकलवायें तथा एसडीएम सदर को निर्देश दिये कि सभी बस स्टापों पर मार्गो की जानकारी के लिए होर्डिगं ऐरिया निर्धारित करे। जिलाधिकारी ने एआरटीओ एवं यातायात निरीक्षक को निर्देश दिये कि नगरीय क्षेत्र में आम जनता को जाम से निजात दिलाने के लिए ई-रिक्शों की व्यापक चेकिंग करायें और अवैध रूप से चलने वाले ई-रिक्शों के चालान करने के साथ कड़ी कार्यवाही करें, बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्लाडबाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक, एआरटीओ, ईओ, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम एवं बस एसोशियन के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे#

No comments