Breaking News

#हरदोई:- कल सिटी पावर हॉउस में साढ़े तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति#


#हरदोई:- कल सिटी पावर हॉउस में साढ़े तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति#

#हरदोई: 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सिटी पर पावर परिवर्तकों की अर्थिंग एवं लाइटनिंग अरेस्टर बदलने का कार्य किए जाने के चलते शनिवार 09 मई 2026 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कार्य सेकेंडरी वर्क्स के तहत प्रस्तावित किया गया है#

#विद्युत विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सुरक्षा कारणों से सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सिटी से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। साथ ही 33/11 केवी कोयलाबाग की आपूर्ति भी आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है#

No comments