#हरदोई:- प्रताप नगर में अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचला, मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी#
#हरदोई:- प्रताप नगर में अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचला, मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी#
#हरदोई: कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के प्रताप नगर में बेनीगंज सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत हो गई। उसका सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त के प्रयास के साथ ही अज्ञात वाहन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। शुक्रवार की शाम प्रताप नगर चौराहा से बेनीगंज की ओर सड़क के रास्ते पैदल जा रहे लगभग 25 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति को झरोईया गांव के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद वाहन उसके सिर को कुचलते हुए फरार हो गया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर लाश पर पड़ी तो वहां पर लोगों का जमावड़ा लग गया। इस पर किसी ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर प्रताप नगर चौकी प्रभारी दीपक कुमार पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। इसके लिए आसपास के थानों की पुलिस से संपर्क किया जा रा है। बताया कि सड़क दुर्घटना किस वाहन से हुई, उसकी जानकारी ली जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं#

No comments