#जसवंतनगर:- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समीक्षा बैठक : टीकाकरण व हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं पर जोर#
#जसवंतनगर:- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समीक्षा बैठक : टीकाकरण व हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं पर जोर#
#सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समीक्षा बैठक : टीकाकरण व हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं पर जोर#
जसवंतनगर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक की समस्त महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीकाकरण, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं (एचआरपी), आयुष्मान कार्ड और प्रसव सेवाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई#
#डॉ. सिंह ने निर्देश दिए कि एचआरपी महिलाओं का समय से चिन्हीकरण, समुचित प्रबंधन एवं जरूरत पड़ने पर त्वरित रेफरल सुनिश्चित किया जाए, ताकि मातृ मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चिन्हित एचआरपी गर्भवती को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के तहत निर्धारित तिथियों- 1, 9, 16 और 24 को जांच के लिए सीएचसी पर लाना अनिवार्य किया जाए#

No comments