Breaking News

#हरदोई:- गंगा स्नान के दौरान हादसा: किशोरी की मौत, एक किशोर लापता#


#हरदोई:- गंगा स्नान के दौरान हादसा: किशोरी की मौत, एक किशोर लापता#

#हरदोई: के बिलग्राम क्षेत्र के नोखेपुरवा गंगा घाट पर भागवत कथा कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा हो गया। ग्रामीणों के अनुसार कथा आयोजन के लिए लोग गंगा से कलश में जल भरने पहुंचे थे। इसी दौरान स्नान करते समय पांच बच्चे तेज बहाव की चपेट में आ गए#

#हादसे में म्योरा मोड़ निवासी 14 वर्षीय संध्या पुत्री रविशंकर की डूबने से मौत हो गई, जबकि ओम जी पुत्र राजेश लापता है। वहीं स्नेहा, सोनम और अंशी को ग्रामीणों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया#

#सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंच गई और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी प्रयास के बाद संध्या का शव बरामद कर लिया गया, जबकि लापता किशोर की तलाश जारी है। मौके पर बिलग्राम क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह और उपजिलाधिकारी एन. राम मौजूद रहे। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है#

No comments