Breaking News

#हरदोई:- बेनीगंज- लाइनमैन के सिपहसलाहकार की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत#


#हरदोई:- बेनीगंज- लाइनमैन के सिपहसलाहकार की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत#

#हरदोई: विद्युत पावर हाउस बेनीगंज के दौलतपुर गांव में अचानक हुए हादसे ने सभी ग्राम वासियों को स्तब्ध कर दिया जहां विद्युत कर्मियों की उदासीनता के उदाहरण लोगों की जुबान पर है। बताते चलें कि आज रविवार की शाम लगभग 8:00 बजे दौलतपुर गांव निवासी 28 वर्षीय कपिल पुत्र रामदास अपने घर के नजदीक प्रताप नगर फीडर से जुड़ी विद्युत लाइन को ठीक कर रहा था जहां अचानक करंट की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। ग्राम प्रधान के बताए मुताबिक मृतक कपिल ने विद्युत लाइन को ठीक करने के लिए अपने लाइनमैन संजीव कुमार को फोन किया जहां से उससे कहा गया कि विद्युत लाइन बंद है (सिट डाउन है) आप काम करें, इसके बाद पोल पर चढ़े कपिल ने एल टी लाइन को ठीक करने का प्रयास शुरू किया ही था कि करंट ने उसे अपनों से सदा के लिए दूर कर दिया। विद्युत पोल से नीचे गिरे कपिल को आनन फानन पारिवारीजनों द्वारा नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के प्रयास किए गए पर वह असफल साबित हुए और कपिल की मृत्यु हो गई। जहां मृतक के परिवारीजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं एस एस ओ धीरज त्रिवेदी ने कहा कि उपरोक्त व्यक्ति हमारे विद्युत पावर हाउस से सम्बद्ध नहीं है, उक्त व्यक्ति के बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। हालांकि पारिवारीजनों के अनुसार विद्युत कर्मियों की उदासीनता के चलते उनके पुत्र की दर्दनाक मृत्यु हुई है। उन्होंने शासन प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि कपिल लाइनमैन संजीव कुमार के कहे पर विद्युत संबंधी समस्याएं क्षेत्र में दूर किया करता था। उन्होंने कहा दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। उपरोक्त मामले को लेकर विद्युत संबंधी उच्च अधिकारियों से (द टेलीकास्ट संवाददाता) ने फोन के माध्यम से संपर्क करना चाहा तो संपर्क नहीं हो सका#

No comments