#लखनऊ:- योगी कैबिनेट की बैठक में 12 अहम प्रस्तावों को मंजूरी#
#लखनऊ:- योगी कैबिनेट की बैठक में 12 अहम प्रस्तावों को मंजूरी#
#लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई। बैठक में कुल 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने पंचायत चुनाव में आरक्षण व्यवस्था को लेकर पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को हरी झंडी दे दी है। आयोग को छह माह के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी होगी#
#कैबिनेट बैठक में मिर्जापुर में 765/400 केवी उपकेंद्र निर्माण प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस में 1010 बेड का इमरजेंसी सेंटर बनाए जाने का फैसला लिया गया है#
#इसके अलावा आगरा मेट्रो से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, जबकि#
#लखनऊ: मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर की DPR भी पास कर दी गई है। यह मेट्रो कॉरिडोर चारबाग से वसंतकुंज तक बनाया जाएगा#
#सरकार ने पशु चिकित्सा के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए इंटर्नशिप भत्ते में तीन गुना बढ़ोतरी का फैसला लिया है। अब छात्रों को 4 हजार रुपये की जगह 12 हजार रुपये प्रतिमाह भत्ता मिलेगा#

No comments