#हरदोई:- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने अमर शहीद परिजन व वरिष्ठ जन से किया संवाद#
#हरदोई:- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने अमर शहीद परिजन व वरिष्ठ जन से किया संवाद#
#हरदोई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे केंद्र सरकार के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित वरिष्ठ जन संपर्क अभियान के अंतर्गत अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती ने जनपद के वरिष्ठ जन से शिष्टाचार भेंट कर, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित साहित्य प्रदान किया#
#इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं कुशल नेतृत्व में विगत 12 वर्षों मे भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य सेवाओं, महिला सशक्तिकरण तथा गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे आमजन के जीवन स्तर में व्यापक सुधार आया है#
#इसी क्रम मे अध्यक्ष प्रेमावती ने अमर शहीद वीर नारी सतरूपा सिंह, अमर शहीद पुत्र अशोक सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गण विद्याराम वर्मा व राम औतार शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ रविंद्र सिंह एवं कृष्ण दत्त शुक्ला टुल्लू बाबू, सेवानिवृत प्राचार्य बीडी शुक्ला, पूर्व महामंत्री अधिवक्ता संघ महेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अविनाश गुप्ता अब्बी बाबू, प्राचार्य असेम्बली ऑफ गॉड रंजना सैम्युल तथा साहित्यकार सुनील त्रिवेदी से भाजपा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा समसामयिक विषयों पर सकारात्मक संवाद कर, विकसित भारत के निर्माण में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता को आवश्यक बताया#
#इस अवसर पर वरिष्ठ जन ने केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए सुधारात्मक एवं नवाचारपूर्ण प्रयासों की सराहना करते हुए, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना सहयोग प्रदान करने का विश्वास व्यक्त किया#

No comments