#हरदोई:- शाहाबाद- जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले का भव्य शुभारम्भ, सैकड़ों लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ#
#हरदोई:- शाहाबाद- जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले का भव्य शुभारम्भ, सैकड़ों लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ#
#हरदोई: शाहाबाद- सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भव्य जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया#
#इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान कर उन्हें राहत पहुंचाई गई। स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं वितरित कीं, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला#
#कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार कमलेश मिश्रा को सम्मानित कर उनके पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान की सराहना की गई। वहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हॉस्पिटल परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया, जिसने कार्यक्रम को विशेष संदेश दिया#
#इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, भाजपा जिला मंत्री गोपाल त्रिपाठी, गंगाराम राठौर, वेदराम राजपूत, जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, नगर अध्यक्ष अनिल पाण्डेय ‘पिंटू’, धनंजय दीक्षित, सभासद सुभाष रस्तोगी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण दीक्षित सहित अन्य चिकित्सकगण, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की इस पहल की सराहना की#

No comments