Breaking News

#हरदोई:- बदहाली के आंसू रो रहा धीरज खेड़ा-पुरवा संपर्क मार्ग, 15 वर्षों से नहीं हुआ सुधार#


#हरदोई:- बदहाली के आंसू रो रहा धीरज खेड़ा-पुरवा संपर्क मार्ग, 15 वर्षों से नहीं हुआ सुधार#

#दर्जनों ग्रामों का आवागमन प्रभावित, सामाजिक कार्यकर्ता ने जिलाधिकारी से की सड़क जीर्णोद्धार की मांग#

#हरदोई: विकास खण्ड अहिरोरी और विकास खण्ड कछौना को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग पिछले डेढ़ दशक से अपनी बदहाली पर आंसू रो रहा है। विकास खण्ड अहिरोरी के ग्राम धीरज खेड़ा मोड़ से ग्राम पुरवा तक जाने वाला यह संपर्क मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है, जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों का आवागमन दूभर हो गया है#

#इस गंभीर समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता शिव शर्मा ने सुरेश पाल, दयाराम, सुंदरलाल, खुशीराम, देशराज, सत्येन्द्र सिंह, राम प्रसाद, उमेश कुमार, रोहित सिंह सहित लगभग दो दर्जन ग्रामीणों की ओर से जिला अधिकारी हरदोई को एक शिकायती पत्र भेजकर इस मार्ग के जल्द से जल्द जीर्णोद्धार की मांग की है। जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र के अनुसार, धीरज खेड़ा मोड़ से ग्राम पुरवा तक के इस संपर्क मार्ग की कुल लंबाई लगभग 1700 मीटर (1.7 किलोमीटर) है#

#ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले लगभग 15 वर्षों से इस सड़क पर कोई निर्माण या मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। लंबे समय से देखरेख के अभाव में सड़क का डामर पूरी तरह से उखड़ चुका है और सड़क पूरी तरह से गिट्टियों तथा गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बरसात के दिनों में इन गड्ढों में जलभराव होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यहाँ से निकलना किसी खतरे से खाली नहीं होता। यह मार्ग केवल दो गांवों को ही नहीं, बल्कि दो विकास खण्डों (अहिरोरी और कछौना) को आपस में जोड़ता है#

#जिला पंचायत के अंतर्गत आने वाला यह मार्ग क्षेत्र का मुख्य लाइफलाइन मार्ग है। इस रास्ते से प्रतिदिन ग्राम नेवादा, हाजीपुर, कसहाई, सरसण्ड, कुशालपुर, मरेउरा, प्रतापपुर, अरसेनी और बघौली सहित दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का आना-जाना होता है। सड़क खराब होने के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और दैनिक मजदूरों को ब्लॉक मुख्यालय और जिला मुख्यालय तक पहुँचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है#

#ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि सड़क की इस दुर्दशा के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी से पुरजोर अपील की गई है कि जनहित और ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस जिला पंचायत मार्ग का नए सिरे से निर्माण कराया जाए ताकि लोगों को इस नारकीय स्थिति से निजात मिल सके#

No comments