Home/हरदोई/लड़की की हत्या कर सांप के काटने का रचा गया था षड्यंत्र, चार आरोपी गिरफ्तार . #हरदोई। थाना संडीला पुलिस ने 19 वर्षीय लड़की की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हत्या को छिपाने के लिए आरोपियों ने मृतका के शरीर पर सांप के काटने जैसे निशान बनाकर इसे प्राकृतिक मौत दिखाने का प्रयास किया था। पुलिस के मुताबिक ग्राम समदखेड़ा निवासी मिथिलेश ने 7 जून को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री शुभी (19) 3 जून की रात घर से अचानक लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। बाद में सूचना मिली कि शुभी की मौत हो गई है और बिना पुलिस को जानकारी दिए उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। माँ की तहरीर के आधार पर सीओ ने मामले में हस्तक्षेप किया, जिसके बाद थाना संडीला में मुकदमा संख्या 212/2026 धारा 103, 351, 238 एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच और पूछताछ में सामने आया कि शुभी घर से बिना बताए कहीं चली गई थी, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर हत्या कर दी। जाँच में सामने आया कि घटना को छिपाने के लिए कपड़ा सिलाई वाली सुई से शरीर पर सांप के काटने जैसे निशान बनाए गए तथा गले पर फंदे के निशान बनाकर मौत को आत्महत्या या सर्पदंश का रूप देने का प्रयास किया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने मुनेश, सुरेश, रामदयाल और माधुरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। संडीला पुलिस टीम ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। - द टेलीकास्ट न्यूज़
लड़की की हत्या कर सांप के काटने का रचा गया था षड्यंत्र, चार आरोपी गिरफ्तार . #हरदोई। थाना संडीला पुलिस ने 19 वर्षीय लड़की की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हत्या को छिपाने के लिए आरोपियों ने मृतका के शरीर पर सांप के काटने जैसे निशान बनाकर इसे प्राकृतिक मौत दिखाने का प्रयास किया था। पुलिस के मुताबिक ग्राम समदखेड़ा निवासी मिथिलेश ने 7 जून को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री शुभी (19) 3 जून की रात घर से अचानक लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। बाद में सूचना मिली कि शुभी की मौत हो गई है और बिना पुलिस को जानकारी दिए उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। माँ की तहरीर के आधार पर सीओ ने मामले में हस्तक्षेप किया, जिसके बाद थाना संडीला में मुकदमा संख्या 212/2026 धारा 103, 351, 238 एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच और पूछताछ में सामने आया कि शुभी घर से बिना बताए कहीं चली गई थी, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर हत्या कर दी। जाँच में सामने आया कि घटना को छिपाने के लिए कपड़ा सिलाई वाली सुई से शरीर पर सांप के काटने जैसे निशान बनाए गए तथा गले पर फंदे के निशान बनाकर मौत को आत्महत्या या सर्पदंश का रूप देने का प्रयास किया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने मुनेश, सुरेश, रामदयाल और माधुरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। संडीला पुलिस टीम ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। - द टेलीकास्ट न्यूज़

Reviewed by www.khojjarihai.com
on
June 07, 2026
Rating: 5
No comments