#हरदोई:- राज्यमंत्री, उच्च शिक्षा श्रीमती रजनी तिवारी की अध्यक्षता रात्रि चौपाल आयोजित#

#हरदोई: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार के "सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के गौरवपूर्ण 12 वर्ष" पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 5 जून से 21 जून तक संचालित होने वाले वृहद अभियान#
#के अन्तर्गत शनिवार दिनांक 06/06/26 को मा. राज्यमंत्री, उच्च शिक्षा श्रीमती रजनी तिवारी की अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्र शाहाबाद के विकास खण्ड टोडरपुर की ग्राम पंचायत उमरौली में रात्रि चौपाल आयोजित की गयी। मा. राज्यमंत्री जी द्वारा जनता से संवाद कर उन्हें शासन द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं एवं कार्यक्रमों से अवगत कराया गया#
#रात्रि चौपाल के दौरान मा. राज्यमंत्री जी द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं एवं कार्यक्रमों से सभी पात्रों को लाभान्वित किया जाय तथा शिकायतों एवं समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध तथा प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक कार्यक्रमों एवं योजनाओं से भी आम जनमानस को अवगत कराया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में शासन की उपलब्धियों के विषय में चर्चा की गई#
#रात्रि चौपाल के दौरान ब्लॉक प्रमुख श्याम बाबू त्रिवेदी, पीडी ए के मौर्या, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय, डीएसटीओ राम प्रकाश, बीडीओ अरविंद राजपूत, नायब तहसीलदार प्रणव पाण्डेय, प्रधान प्रतिनिधि अवनीश अग्निहोत्री के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे#
#माननीय राज्यमंत्री ने किया पौधरोपण, सभी को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश#
#माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में "सेवा सुशासन के गौरवपूर्ण 12 वर्ष " पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 5 जून से 21 जून तक संचालित होने वाले वृहद अभियान के अंतर्गत मा. राज्यमंत्री, उच्च शिक्षा श्रीमती रजनी तिवारी ने विधानसभा क्षेत्र शाहाबाद के विकास खण्ड टोडरपुर की ग्राम पंचायत उमरौली में "एक पेड़ माँ के नाम" रोपित किया। उन्होंने सभी को प्रेरित भी किया कि अधिक से अधिक पौधे रोपित करें। उन्होंने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण हेतु अत्यन्त आवश्यक है और इसके लिए सभी को सम्मिलित रूप से प्रयास करना चाहिए। माननीय राज्यमंत्री ने वृक्षों से होने वाले लाभ के विषय में भी विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए अपील की कि सभी अधिक से अधिक पौधे रोपित करें तथा रोपित किए गए पौधों का संरक्षण अवश्य करें#
#इस अवसर पर जनपद एवं वन विभाग के अधिकारीगण व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे#

No comments