Breaking News

#हरदोई:- 1912 कॉल सेंटर में कर्मचारियों का हंगामा, भत्ता कटौती और एब्सेंट लगाने का आरोप#


#हरदोई:- 1912 कॉल सेंटर में कर्मचारियों का हंगामा, भत्ता कटौती और एब्सेंट लगाने का आरोप#

#लखनऊ: राजधानी लखनऊ स्थित 1912 कॉल सेंटर में मंगलवार को आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर हंगामा किया। कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि ड्यूटी पर उपस्थित रहने के बावजूद उनका भत्ता काटा जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी द्वारा बिना किसी ठोस कारण के उन्हें अनुपस्थित (एब्सेंट) दिखाया जा रहा है, जिससे उनके वेतन और अन्य भत्तों पर असर पड़ रहा है। कर्मचारियों ने इस व्यवस्था को अन्यायपूर्ण बताते हुए तत्काल सुधार की मांग की#

#हंगामे के दौरान कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान और पारदर्शी कार्यप्रणाली लागू करने की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जा सकता है। मामले को लेकर फिलहाल कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कर्मचारियों की शिकायतों के बाद संबंधित अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की जा रही है#

No comments