Breaking News

#हरदोई:- भर्ती माफिया सक्रिय! चयन के नाम पर अभ्यर्थियों को बनाया जा रहा निशाना#


#हरदोई:- भर्ती माफिया सक्रिय! चयन के नाम पर अभ्यर्थियों को बनाया जा रहा निशाना#

#हरदोई: BSA का अलर्ट: नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई#

.#हरदोई: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय हरदोई ने इंस्ट्रक्टर एजुकेटर भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। कार्यालय द्वारा बताया गया कि इंस्ट्रक्टर एजुकेटर के 210 पदों के सापेक्ष 630 अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 12 जून 2026 को आयोजित की गई थी#

#बीएसए कार्यालय के संज्ञान में आया है कि मोबाइल नंबर 08957228363 व अन्य नंबरों से कुछ अभ्यर्थियों को फोन कर चयन कराने के नाम पर एक क्यूआर कोड भेजा जा रहा है और उस पर ₹20,000 जमा करने के लिए कहा जा रहा है। साथ ही भुगतान का स्क्रीनशॉट भेजने का दबाव बनाया जा रहा है। कुछ अभ्यर्थियों ने द टेलीकास्ट से भी जानकारी मांगी, जिसकी पड़ताल के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इंस्ट्रक्टर एजुकेटर पद पर चयन के लिए किसी भी प्रकार की धनराशि की मांग नहीं की जाती है। ऐसे किसी भी फोन कॉल, संदेश या क्यूआर कोड पर अभ्यर्थी ध्यान न दें और किसी भी माध्यम से पैसा न भेजें#

#बीएसए ने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को इस प्रकार का कॉल प्राप्त होता है तो इसकी तत्काल सूचना कार्यालय को दें, ताकि संबंधित व्यक्ति अथवा गिरोह के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा सके। विभाग ने यह भी बताया कि संबंधित मोबाइल नंबर की जानकारी साइबर सेल को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की ठगी से बचने की अपील की है#

No comments