#औरैया:- में शादी के 2 दिन बाद दुल्हन फरार! बिचौलियों को 45 हजार देकर किया था विवाह#
#औरैया:- में शादी के 2 दिन बाद दुल्हन फरार! बिचौलियों को 45 हजार देकर किया था विवाह#
#औरैया: जिले में शादी के महज दो दिन बाद दुल्हन घर से जेवरत और रुपए समेट कर फरार हो गई। सुबह में जब दूल्हे की नींद खुली तो दुल्हन को घर में नहीं पाया। जब कमरे की तलाशी ली गई तो तिजोरी खुली मिली और उसमें रखे नकदी और जेवरात गायब मिले। दुल्हे का कहना है कि इस शादी के लिए बिचौलिए को कुल 45 हजार रुपए दिया था। बिचौलिए ने बताया था कि युवती के मां-बाप नहीं है। उसके बगल के पड़ोसियों ने शादी कराने की जिम्मेदारी ली है। ऐसे में 30 हजार रुपए और लगेंगे। हमने कुल 75 हजार रुपए उसको दिए थे#
#पीड़ित दुल्हे ने थाने में दुल्हन और बिचौलिए के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोपी दुल्हन और बिचौलिए की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित दूल्हे ने पूरे मामले को धोखाधड़ी बताते हुए पुलिस से जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूरा मामला जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर बेला थाना क्षेत्र का है।दरअसल अब्दुल अली पुत्र फिरोज अली बेला के दिवियापुर रोड के निवासी है। उनके माता-पिता नहीं हैं। अब्दुल अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ लोगों ने उसकी शादी कराने की जिम्मेदारी ली थी। इसके लिए उनसे लगभग 45 हजार रुपये खर्च कराए गए थे#
#अब्दुल अली के अनुसार उसकी शादी 17 जून को आगरा के भदावर क्षेत्र में संपन्न हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि शादी कराने वाले बिचौलियों ने इस व्यवस्था के लिए उनसे 30 हजार रुपये अतिरिक्त लिए थे। शादी के बाद दुल्हन लगभग दो दिनों तक अब्दुल अली के बेला स्थित घर में रही। हालांकि, 19 जून की सुबह वह बिना किसी को बताए घर से चली गई और तब से उसका कोई पता नहीं है। अब्दुल अली ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के गायब होने में शादी कराने वाले बिचौलियों की भूमिका हो सकती है। उन्होंने इस घटना को अपने साथ हुई धोखाधड़ी करार देते हुए मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है#
#दूल्हा बोला- सिर्फ दो दिन रुकी लड़की#
#अब्दुल अली कहा कि 17 जून को शादी कराई गई थी, लेकिन उनकी पत्नी भाग गई है। उन्होंने बताया कि यह शादी आगरा के पास रहने वाले कुछ लोगों ने करवाई थी। वे लड़की को बिहार से लेकर आए थे।शादी के लिए उन लोगों ने अब्दुल अली से 45,000 रुपए भी लिए थे। शादी के बाद लड़की मेरे यहां आई और सिर्फ दो दिन रुकी। इसके बाद जब अब्दुल अली और उनके परिवार के लोग दवाई लेने दवाखाने गए हुए थे, तब दूसरे दिन सुबह करीब दस बजे लड़की घर से जेवर लेकर भाग गई#
#सोचा था- लड़की आकर घर संभालेगी#
#वहीं इस मामले में लड़के की ताई सकीना बेगम (पति फिरोज अली) ने बताया है कि उन्होंने अपने जेठ के लड़के की शादी के लिए आगरा के पास रहने वाले एक व्यक्ति से संपर्क किया था। कहा था कोई अच्छी लड़की बताओ। आरोपी आगरा और बदायूं में ईंट भट्टों पर काम करता है। आरोपी ने शादी तय कराने के लिए उनसे 40,000 से 45,000 रुपए लिए और एक लड़की से शादी करवा दी, जिसे वह बिहार से लेकर आया था#
#शादी इसी महीने की 17 तारीख को हुई थी। सकीना बेगम ने बताया कि शादी के दूसरे दिन लड़की की मां चली गई और तीसरे दिन सुबह करीब 10:30 बजे लड़की भी वहाँ से भाग गई। यह घटना तब हुई जब परिवार के सभी लोग दवाई लेने दवाखाने गए हुए थे। उनके जेठ के लड़के के माता-पिता नहीं हैं और उन्हें अंदाजा नहीं था कि लड़की के साथ ऐसा कोई मामला होगा। यही सोचकर शादी करवाया था कि लड़की आकर घर संभालेगी। प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में युवक की तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी#

No comments