Breaking News

#हरदोई:- जिला जज, डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, बंदियों की समस्याएं सुनीं#


#हरदोई:- जिला जज, डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, बंदियों की समस्याएं सुनीं#

##हरदोई: जिला जज श्रीमती रीता कौशिक, जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला जज ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए#

#निरीक्षण के दौरान महिला एवं पुरुष बैरकों का जायजा लिया गया और कारागार की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला जज ने दिव्यांग बंदियों को ट्राई साइकिल एवं छड़ी वितरित कर उन्हें सहायता प्रदान की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधीक्षक कारागार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments