Breaking News

#लखनऊ:- कल से शुरू होगी यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा, 29 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल#


#लखनऊ:- कल से शुरू होगी यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा, 29 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल#

#लखनऊ: उत्तर प्रदेश- पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 8 जून से शुरू होने जा रही है। परीक्षा 8, 9 और 10 जून को प्रदेश भर के निर्धारित केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। भर्ती परीक्षा में करीब 29 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है#

#परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है, जहां से लगातार निगरानी की जाएगी। इसके लिए 30 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से त्रिस्तरीय मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है#

#अभ्यर्थियों के लिए पहचान पत्र और पेन साथ लाना अनिवार्य किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी। साथ ही बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था भी लागू रहेगी, जिसके बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है#

No comments