#हरदोई:- डिपो की तैयारी, 200 अतिरिक्त बसें भरेंगी उड़ान#
#हरदोई:- डिपो की तैयारी, 200 अतिरिक्त बसें भरेंगी उड़ान#
#हरदोई: कल होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने आ रहे भविष्य के प्रहरियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के हरदोई क्षेत्र ने पलक-पावड़े बिछा दिए हैं। जिला प्रशासन और परिवहन निगम के आला अधिकारियों ने मिलकर ऐसी अभेद्य और सुगम व्यवस्था तैयार की है, जिससे परीक्षा देने आ रहे युवाओं को घर जैसा अहसास होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा इस पूरी व्यवस्था के 'महानायक' बनकर उभरे हैं। डीएम के आदेश मिलते ही उन्होंने कागजी फाइलों से निकलकर जमीन पर मोर्चा संभाल लिया। गौरव वर्मा की दूरदर्शी सोच का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने छात्रों के ठहरने के लिए न केवल रैन बसेरों को 24 घंटे चालू रखने का इंतजाम किया, बल्कि इंक्वायरी काउंटर और एटीम (ATM) पर भी 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की है। सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए उन्होंने डिपो परिसर में फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की तैनाती भी करवा दी है#
#लखनऊ: कानपुर, बरेली, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद और सीतापुर के लिए हमारी 24 घंटे अतिरिक्त सेवाएं चालू रहेंगी। यदि कहीं भी यात्रियों का दबाव बढ़ा, तो इमरजेंसी बैकअप प्लान तुरंत एक्टिव हो जाएगा। छात्र सिर्फ परीक्षा की चिंता करें, सफर की जिम्मेदारी हमारी है। हरदोई डिपो के प्रभारी वैभव रघुवंशी भी जमीन पर डटे हुए हैं। डिपो परिसर को चमकाने से लेकर शुद्ध पेयजल के लिए वाटर कूलर दुरुस्त कराने तक, वैभव खुद हर एक व्यवस्था को अपनी देखरेख में फाइनल टच दे रहे हैं#
#वैभव रघुवंशी ने मुस्कुराते हुए कहा, "हमारे कर्मचारी इस राष्ट्रीय जिम्मेदारी के लिए 24 नहीं, बल्कि '25वें घंटे' भी काम करने को तैयार हैं। मैं खुद बसों की सीटों की सफाई, चालकों-परिचालकों का छात्रों के प्रति मधुर और सहयोगी व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए औचक निरीक्षण करूंगा। रोडवेज परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा ताकि दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा के दौरान किसी को रत्ती भर भी असुविधा न हो। कल का सफर छात्रों के लिए बेहद सुगम होने जा रहा है। सूत्रों की मानें तो डिपो प्रशासन ने अपनी तरफ से छात्रों के स्वागत, बैठने के लिए उचित छांव और ओआरएस (ORS) या ठंडे पानी के विशेष स्टॉल लगाने की भी तैयारी की है#

No comments