Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- पुलिस ने 2 वारंटी अभियुक्त किए गिरफ्तार#


#हरदोई:- टड़ियावां- पुलिस ने 2 वारंटी अभियुक्त किए गिरफ्तार#

#हरदोई: थाना टड़ियावां- पुलिस ने वांछित/वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की है#

#जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तथा क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में 25 जून को थाना टड़ियावां पुलिस टीम ने अभियान चलाकर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया#

#गिरफ्तार अभियुक्तों में सालिकराम पुत्र गज्जा निवासी ग्राम निबुआई व धर्मबीर पुत्र बिश्राम सक्सेना निवासी ग्राम कोटरा, थाना टड़ियावां, जनपद हरदोई शामिल हैं#

#बताया जा रहा है कि दोनों के खिलाफ पूर्व में न्यायालय से वारंट जारी थे, जिसके तहत पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है#

#इस कार्रवाई में थाना टड़ियावां पुलिस टीम के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका रही। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा#

No comments