Breaking News

#लखनऊ:- अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता#


#लखनऊ:- अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता#

#लखनऊ: राजधानी में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अग्निकांड में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। वहीं घटना में घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी#

#मुख्यमंत्री ने KGMU पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी#

No comments