Breaking News

#हरदोई:- कचहरी परिसर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत सम्पन्न#


#हरदोई:- कचहरी परिसर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत सम्पन्न#

#हरदोई: जिला मुख्यालय कचहरी परिसर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सवायजपुर तहसील के किसानों की भूमि अधिग्रहण के बाद कम मुआवजा दिए जाने, क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती, तथा गरीब व कमजोर किसानों के पट्टे निरस्त किए जाने जैसे गंभीर मामलों को उठाया गया। इन समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर जिलाधिकारी हरदोई को ज्ञापन सौंपा गया।पंचायत में मंडल उपाध्यक्ष लखनऊ राज बहादुर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष प्रगट सिंह, नायब सिंह, सुरेश चन्द्र अवस्थी, बलबीर सिंह, रतीभान, आकाश, निर्मला सिंह, बनवारी लाल, हरिश्चंद्र गाड, बाबू, प्रीत सिंह पटियाला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे#

No comments