#हरदोई:- सांडी- रेप आरोपी को बचाने का झांसा देकर 60 हजार की ठगी, तीन पर मुकदमा दर्ज#
#हरदोई:- सांडी- रेप आरोपी को बचाने का झांसा देकर 60 हजार की ठगी, तीन पर मुकदमा दर्ज#
#हरदोई: सांडी- दुष्कर्म के एक आरोपी को बचाने के नाम पर महिला से 60 हजार रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। धोंधी गांव निवासी मीरा पत्नी रामसेवक ने 21 मई को पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि उसके पुत्र अजीत पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसी दौरान गांव के अमरेंद्र, उसके भाई जितेंद्र उर्फ पप्पू तथा पुत्र अमन ने उसके बेटे को जेल जाने से बचाने का भरोसा दिलाते हुए उससे 60 हजार रुपये ले लिए#
#महिला का आरोप है कि आरोपियों ने आश्वासन दिया था कि रुपये देने के बाद उसके पुत्र के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। लेकिन जांच के दौरान पुलिस ने उसके पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद जब उसने और उसके पति ने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने रकम लौटाने से इनकार कर दिया। यह भी आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे और उसके पति को भी जेल भिजवाने की धमकी दी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।थानाध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है#

No comments