Breaking News

#हरदोई:- सिटी पावर हॉउस की कल सुबह 7 से 8:30 बजे तक होगी विद्युत कटौती#


#हरदोई:- सिटी पावर हॉउस की कल सुबह 7 से 8:30 बजे तक होगी विद्युत कटौती#

#हरदोई: 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सिटी के 5 एमवीए पावर परिवर्तक पर ओवरहॉलिंग कार्य कराए जाने के कारण शुक्रवार, 19 जून 2026 को शहर के कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सुरक्षा की दृष्टि से सुबह 7:00 बजे से 8:30 बजे तक 5 एमवीए पावर परिवर्तक से पोषित फीडर एमजी मार्ग की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी#

#विभाग ने बताया कि आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते यह शटडाउन लिया जा रहा है। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। उपखंड अधिकारी, विद्युत वितरण उपखंड प्रथम एवं अवर अभियंता, विद्युत उपकेंद्र सिटी पावर हाउस हरदोई ने नागरिकों से निर्धारित समय के दौरान आवश्यक तैयारी रखने का अनुरोध किया है#

No comments